अपनी नई उड़ान के लिए टाटा ग्रुप पूरी तरह तैयार है। ग्रुप की सालाना लीडरशिप कॉन्फ्रेंस में चेयरमैन सायरस मिस्त्री ने कहा कि टाटा ग्रुप का मार्केट कैप अगले 10 सालों में दुनिया की 25 बड़ी कंपनियों में शुमार होगा। इसके लिए कंपनी अगले 3 सालों में 3500 करोड़ डॉलर का भारी निवेश करेगी। सायरस मिस्त्री ने साफ किया ग्रुप का फोकस कंपनियों के विनिवेश और रीस्ट्रक्चरिंग पर होगा। ग्रुप न सिर्फ कंपनियों को आगे ज्यादा सपोर्ट करेगा बल्कि जिन कंपनियों का प्रदर्शन घटा है उनकी रीस्ट्रक्चरिंग भी की जाएगी। अपने 2025 विजन के तहत ग्रुप आगे रिटेल और ई-कॉमर्स में पांव फैलाने की तैयार कर रहा है।
