Get App

लेनोवो का वाइब के5 नोट लॉन्च

लेनोवो ने आज के सीरीज में अपना नया स्मार्टफोन वाइब के5 नोट लॉन्च किया।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2016 पर 7:39 PM
लेनोवो का वाइब के5 नोट लॉन्च

लेनोवो ने आज के सीरीज में अपना नया स्मार्टफोन वाइब के5 नोट लॉन्च किया। वाइब के5 नोट खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है, जो फोन पर मूवी देखने या गेम खेलने के शौकीन हैं। इस फोन में थिएटरमैक्स टेक्नोलॉजी है, जिसकी मदद से आप वर्चुअल रियलिटी हेडसेट के साथ थिएटर जैसा मूवी एक्सपीरियंस ले सकते हैं। इसी तरह गेमिंग के शौकीन अगर इस फोन के साथ एएनटी वीआर ग्लासेज और हैंड्स फ्री कंट्रोलर भी खरीदते हैं, तो वो वर्चुअल रियलिटी गेम्स का मजा ले सकेंगे।

दूसरी विशेषताओं की बात करें तो इसमें 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, 3500 एमएएच बैटरी और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है जिसे 160 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 3जीबी वाले वाइब के5 नोट की कीमत 11999 रुपये है और 4जीबी वाइब के5 नोट की कीमत है 13499 रुपये। लेनोवो को भरोसा है कि इस फोन से वो बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर सकेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें