आज अजंता फार्मा के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। यूएस एफडीए से कंपनी को ओरल सस्पेंशन ड्रग की मंजूरी मिली है। इस खबर के बाद अजंता फार्मा के शेयर 52 हफ्तों की ऊंचाई पर देखने को मिले। जल्द ही कंपनी अपने इस प्रोडक्ट को 20 एमजी/1680 एमजी और 40 एमजी और 1680 एमजी पाउडर पैकैट में लाएगी।
