6 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा एप्पल वॉच

एप्पल भारत में अपनी वॉच 6 नवंबर को उतारने जा रही है। हालांकि कंपनी ने भारत में इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है।

अपडेटेड Oct 24, 2015 पर 1:02 PM

एप्पल भारत में अपनी वॉच 6 नवंबर को उतारने जा रही है। हालांकि कंपनी ने भारत में इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक एप्पल वॉच के प्रीमियम एंड की कीमत 30 हजार रुपये से ज्यादा हो सकती है। अमेरिका में इस वियरेबल डिवाइस की कीमत 349 डॉलर यानी 22,500 रुपये के करीब है।

एप्पल ने अमेरिका में वॉच के 34 वैरिएंट्स लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 10 हजार डॉलर तक जाती है। माना जा रहा है भारत में ये 38 एमएम और 42 एमएम साइज और 3 वैरिएंट्स एप्पल वॉच, एप्पल वॉच स्पोर्ट और एप्पल वॉच लग्जरी एडिशन में उतारी जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।