इस साल की पहली छमाही में प्राइस प्रेशर की वजह से नेस्ले की ग्रोथ सुस्त रही है। लेकिन कंपनी ने भरोसा जताया है कि अगले 6 महीनों में ग्रोथ में सुधार दिखेगा। ज्यादातर कस्टमर्स के हेल्थ कॉन्शियस होने की वजह से कंपनियों पर फ्रेंस और हेल्दी प्रोडक्ट्स बनाने का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में ग्राहकों को लुभाने के लिए एफएमसीजी कंपनी नेस्ले भी अब अलग-अलग पैंतरे अपनाने वाली है, जैसे चीनी, नमक की मात्रा कम करना, फैट फ्री प्रोडक्ट बनाना।
