Get App

एसबीआई ने ब्लॉक किए 6.25 लाख डेबिट कार्ड

संदेहास्पद ट्रांजैक्शन के चलते ग्राहकों की सुरक्षा के लिए ये कदम उठाया गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 19, 2016 पर 4:17 PM
एसबीआई ने ब्लॉक किए 6.25 लाख डेबिट कार्ड

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने 6.25 लाख ग्राहकों के एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिए हैं। बैंक का कहना है कि थर्ड पार्टी एटीएम पर हुए संदेहास्पद ट्रांजैक्शन के चलते  ग्राहकों की सुरक्षा के लिए ये कदम उठाया गया है।

एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सूचना मिली थी कि कुछ ग्राहक वायरस प्रभावित एटीएम का उपयोग कर रहे हैं। ग्राहकों को बिना कोई पूर्व सूचना दिए बैंक ने ये कदम उठाया लेकिन कार्ड ब्लॉक होने के बाद ग्राहकों को ई-मेल भेजकर नए कार्ड के लिए अप्लाई करने को कहा गया।

ब्लॉक किए गए कार्ड्स में स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ त्रावनकोर और स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के एटीएम कार्ड भी शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें