एबी नूवो के मुनाफे, आय में गिरावट

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एबी नूवो का मुनाफा 1.5 फीसदी घटकर 327 करोड़ रुपये रहा है।

अपडेटेड May 20, 2016 पर 2:32 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एबी नूवो का मुनाफा 1.5 फीसदी घटकर 327 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एबी नूवो का मुनाफा 331.6 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एबी नूवो की आय 9.2 फीसदी घटकर 6425 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एबी नूवो की आय 7073 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एबी नूवो का एबिटडा 1398.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 1639.5 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एबी नूवो का एबिटडा मार्जिन 19.8 फीसदी से बढ़कर 25.5 फीसदी रहा है। एबी नूवो का कहना है कि वित्त वर्ष 2017 के अंत तक पेमेंट बैंक सर्विस लॉन्च करने की योजना है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।