एबीजी शिपयार्ड के आईसीआईसीआई बैंक, पीएनबी और डीसीबी बैंक के लोन एनपीए हो हो गए हैं। कंपनी ने इन बैंकों के रीपेमेंट में डिफॉल्ट किया है। एबीजी शिपयार्ड पर 11000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है। रीपेमेंट में डिफॉल्ट के बाद कंपनी के ऑडिटर निसार एंड कुमार ने चेतावनी जारी की है। ऑडिटर ने कहा है कि एबीजी शिपयार्ड को पूंजी की सख्त जरूरत है।
