एसीसी का मुनाफा 4.2% घाटा, आय 2.9% घटी

पहली तिमाही में एसीसी का मुनाफा 4.2 फीसदी घटकर 227 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Apr 28, 2016 पर 2:58 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    एसीसी ने साल 2016 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। पहली तिमाही में एसीसी का मुनाफा 4.2 फीसदी घटकर 227 करोड़ रुपये हो गया है। साल 2015 की चौथी तिमाही में एसीसी का मुनाफा 237 करोड़ रुपये रहा था।

    पहली तिमाही में एसीसी की आय 2.9 फीसदी घटकर 2,991 करोड़ रुपये हो गई है। साल 2015 की चौथी तिमाही में एसीसी की आय 3,080 करोड़ रुपये रही थी।

    सालाना आधार पर पहली तिमाही में एसीसी एबिटडा 609.5 करोड़ रुपये से घटकर 433 करोड़ रुपये रहा है। साल दर साल आधार पर पहली तिमाही में एसीसी की एबिटडा मार्जिन 19.8 फीसदी से गिरकर 14.5 फीसदी हो गया है।

    सालाना आधार पर पहली तिमाही में एसीसी की बिक्री 9.3 फीसदी बढ़कर 6.36 एमटी रही है। साल 2015 की चौथी तिमाही में एसीसी की की बिक्री 5.82 एमटी रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।