एसीसीः मुनाफा 28.8% घटा, आय 9.6% घटी

साल 2016 की तीसरी तिमाही में एसीसी का मुनाफा 28.8 फीसदी घटकर 82 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Oct 21, 2016 पर 2:37 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    साल 2016 की तीसरी तिमाही में एसीसी का मुनाफा 28.8 फीसदी घटकर 82 करोड़ रुपये हो गया है। साल 2015 की तीसरी तिमाही में एसीसी का मुनाफा 115.2 करोड़ रुपये रहा था।

    साल 2016 की तीसरी तिमाही में एसीसी की आय 9.6 फीसदी घटकर 2521 करोड़ रुपये रही है। साल 2015 की तीसरी तिमाही में एसीसी की आय 2789.8 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में एसीसी का एबिटडा 313.2 करोड़ रुपये से घटकर 273.8 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एसीसी का एबिटडा मार्जिन 11.2 फीसदी से घटकर 10.9 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एसीसी के बिक्री का वॉल्यूम 5.61 मीट्रिक टन से घटकर 5.07 मीट्रिक टन रहा है।

    एसीसी का कहना है कि अगले कुछ महीनों में इकोनॉमी में सुधार देखने को मिल सकता है। तीसरी तिमाही में जोरदार मॉनसून के चलते बिक्री पर दबाव देखने को मिला है। नए यूनिट में उत्पादन बढ़ने के साथ वॉल्यूम में बढ़त की उम्मीद है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।