Adani Airport Holdings (AAHL) मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट में ( Mumbai International Airport (MIAL)) में कंट्रोलिंग स्टेक का अधिग्रहण करेगी। इसके साथ ही AAHL जीवीके एयरपोर्ट डेवलपर्स (GVK Airport Developers) के कर्ज के भी अधिग्रहण करेगी।
Adani Enterprises ने BSE को दी गई जानकारी में बताया है कि वह ACSA और Bidvest की MIAL में 23.5 फीसदी हिस्सेदारी को भी अधिग्रहित करने के लिए कदम उठाएगी। इसके लिए Adani Enterprises को CCI की मंजूरी भी मिल चुकी है।
बता दें कि MIAL मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का प्रबंधन करती है। इसके साथ ही वह बन रहे नए एयरपोर्ट Navi Mumbai International Airport का भी प्रबंधन करेगी।
GVK Group की सहायक कंपनी GVK Airport Developers की MIAL में 50.5 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके अलावा MIAL में Bidvest और एयरपोर्ट्स कंपनी ऑफ साउथ अफ्रीका (Airports Company of South Africa (ACSA) की क्रमश: 13.5 फीसदी और 10 फीसदी हिस्सेदारी है।
उद्योगपति गौतम अडाणी के Adani Group का लक्ष्य देश की सबसे बड़ी एयरपोर्ट प्रबंधक कंपनी बनने का है। मुंबई हवाईअड्डा देश के दूसरा सबसे व्यस्त हवाईअड्डा है। इस बारे में Adani Enterprises ने शेयर बाजारों को भेजी सूचा में कहा कि, अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने जीवीके एयरपोर्ट डेवलपर्स के ऋण के अधिग्रहण के लिए भी करार किया है। इस ऋण को इक्विटी में बदला जाएगा। दोनों ही कंपनियों ने इस सौदे के वित्तीय पक्ष का खुलासा नहीं किया है।
ये डील पूरी होने पर GVK की 50.50 फीसदी हिस्सेदारी के साथ मुंबई हवाईअड्डे में Adani Group की हिस्सेदारी 74 फीसदी हो जाएगी। बता दें कि हाल ही में कंपनी को 6 हवाईअड्डों के प्रबंधन का ठेका मिला है। बंदरगाह क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाने के बाद Adani Group हवाईअड्डों पर दांव लगा रहा है। Adani Group को हाल ही में 6 हवाईअड्डों के परिचालन का ठेका मिला है। इसमें लखनऊ, जयपुर, गुवाहाटी, अहमदाबाद, तिरुवनंतपुरम और मैंगलोर शामिल हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
