Adani Group ने हेल्थकेयर सेक्टर में रखा कदम, बनाई नई कंपनी

अडानी समूह ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है कि उसकी सब्सिडियरी AHVL हेल्थकेयर से संबंधित बिजनेस करेगी। इसमें मेडिकल और डायगोनिस्टिक फैसिलिटीज भी शामिल होगी

अपडेटेड May 18, 2022 पर 7:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अडानी ग्रुप 2014 के बाद अलग-अलग बिजनेस में 30 से ज्यादा अधिग्रहण कर चुका है। इस ग्रुप की ग्रोथ बहुत तेज रही है।

Adani Group ने हेल्थकेयर सेक्टर में कदम रखा है। उसने 18 मई (बुधवार) को इसका ऐलान किया। उसने बताया कि हेल्थकेयर से जुड़ी सेवाएं देने के लिए उसने अलग कंपनी बनाई है। इसका नाम अडानी हेल्थ वेंचर्स लिमिटेड (AHVL) है।

अडानी समूह ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है कि उसकी सब्सिडियरी AHVL हेल्थकेयर से संबंधित बिजनेस करेगी। इसमें मेडिकल और डायगोनिस्टिक फैसिलिटीज की शुरुआत भी शामिल होगी। इसमें कहा गया है कि अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी (WOS) बनाई है। इसका नाम अडानी हेल्थ वेंचर्स है, जिसे 17 मई को बनाया गया।

यह भी पढ़ें : RBI की MPC में कैसे हुआ 0.40% रेपो रेट बढ़ाने का फैसला, कमेटी मेंबर जेआर वर्मा ने खोला राज


समूह ने कहा है कि नई कंपनी का अथॉराइज्ड और पेडअप कैपिटल 1,00,000-1,00,000 रुपये होगा। यह मेडिकल और मेडिकल टेस्ट से संबंधित सेवाएं देने के साथ ही हेल्थ एड्स और हेल्थ टेक आधारित सुविधाएं देगी। इसके रिसर्च सेंटर भी होंगे। यह मेडिकल से जुड़ी अन्य तरह की सेवाएं भी देगी।

अडानी ग्रुप ने कहा है कि AHVL आने वाले समय में अपना बिजनेस ऑपरेशन शुरू करेगी। इस ऐलान के ठीक एक दिन पहले इस समूह ने अंबुजा सीमेट्स और एसीसी के अधिग्रहण की घोषणा की थी। उसने स्विट्जरलैंड की होलसिम से इन दोनों कंपनियों में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है। इससे वह देश की दूसरे सबसे बड़ी सीमेंट प्रोड्यूसर बन जाएगा।

अडानी ग्रुप 2014 के बाद अलग-अलग बिजनेस में 30 से ज्यादा अधिग्रहण कर चुका है। इस ग्रुप की ग्रोथ बहुत तेज रही है। यह आज पोर्ट्स, एयरपोर्ट्स और पावर जैसे सेक्टर में सबसे बड़ा खिलाड़ी बन चुका है। इंडिया में हेल्थ सेक्टर के तेजी से ग्रोथ करने की संभावना है। 2016 से हेल्थ केयर इंडस्ट्री की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) करीब 22 फीसदी रही है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।