श्रीलंका के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में इनवेस्टमेंट की तैयारी में अडानी ग्रुप

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने सोमवार को श्रीलंका के प्रेसिडेंट के साथ मीटिंग की थी

अपडेटेड Oct 26, 2021 पर 6:37 PM

अडानी ग्रुप ने हाल ही में श्रीलंका के साथ कोलंबो पोर्ट के वेस्टर्न कंटेनर टर्मिनल को डिवेलप करने और चलाने की डील की थी। अडानी ग्रुप अब श्रीलंका के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में इनवेस्टमेंट की संभावना तलाश रहा है। ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने सोमवार को श्रीलंका के प्रेसिडेंट गोटाबाया राजपक्षे के साथ मीटिंग की थी।

हालांकि, इस मीटिंग के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है।

सिलोन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (CEB) के वाइस चेयरमैन, नालिंदा इलानगाकून ने बताया कि अडानी ग्रुप श्रीलंका के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में इनवेस्टमेंट करना चाहता है।

Metaverse क्या है, फेसबुक क्यों कर रही है इस प्रोजेक्ट में बड़ा इनवेस्टमेंट

उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने सोमवार को मन्नार जिले में विंड पावर फार्म देखा था।

इलानगाकून ने बताया कि गौतम अडानी और उनके साथ 10 मेंबर्स के डेलिगेशन ने श्रीलंका एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर से मन्नार की यात्रा की थी।


श्रीलंका के बोर्ड ऑफ इनवेस्टमेंट ने बताया कि मन्नार विंड एनर्जी पार्क के दूसरे फेज को बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर बेसिस पर इनवेस्टर्स को दिया जाना है। इसकी कैपेसिटी 100 MW की है।

अडानी ग्रुप ने सितंबर में श्रीलंका पोर्ट्स अथॉरिटी (SLPA) के साथ कोलंबो पोर्ट के वेस्टर्न कंटेनर टर्मिनल (WCT) को डिवेलप करने और चलाने के लिए एग्रीमेंट साइन किया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।