अदानी ग्रुप उत्तरप्रदेश में इसोलक्स का ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट खरीदने की तैयारी में है। अदानी ग्रुप ने 1,600 किलोमीटर लंबी मैनपुरी-बारा ट्रांसमिशनल लाइन खरीदने के लिए बातचीत शुरू कर दी है। अभी निर्माणाधीन इस लाइन की लागत करीब 7,000 करोड़ रुपये है। प्रोजेक्ट में देरी के कारण इस ट्रांसमिशन लाइन की बिक्री हो रही है। प्रोजेक्ट के लिए पीएफसी और आरईसी ने कर्ज दिया है।
