अदानी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन यानी एपीएसईजेड ने 250 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाए हैं। कंपनी ने प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर जारी करके ये रकम जुटाई है। कंपनी ने बीएसई को ये जानकारी दी है जिसमें बताया गया है कि इन डिबेंचर की फेस वैल्यू 10 लाख रुपये है। इनकी लिस्टिंग बीएसई के डेट मार्केट सेगमेंट में होगी।
