Get App

अदानी पोर्ट्सः मुनाफा 30.8% बढ़ा, आय 6.5% बढ़ी

पहली तिमाही में अदानी पोर्ट्स का मुनाफा 639 करोड़ रुपये से बढ़कर 835.7 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2016 पर 2:57 PM
अदानी पोर्ट्सः मुनाफा 30.8% बढ़ा, आय 6.5% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में अदानी पोर्ट्स का मुनाफा 30.8 फीसदी बढ़कर 835.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में अदानी पोर्ट्स का मुनाफा 639 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में अदानी पोर्ट्स की आय 6.5 फीसदी बढ़कर 1826 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में अदानी पोर्ट्स की आय 1715 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में अदानी पोर्ट्स का एबिटडा 1117 करोड़ रुपये से बढ़कर 1170 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में अदानी पोर्ट्स का एबिटडा मार्जिन 65.1 फीसदी से घटकर 64 फीसदी रहा है।

सालाना आधार पर पहली तिमाही में अदानी पोर्ट्स की अन्य आय 157.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 257.1 करोड़ रुपये रही है। अदानी पोर्ट्स के कार्गो कारोबार की वॉल्यूम ग्रोथ 7 फीसदी रही है, जबकि इंडस्ट्री की ग्रोथ 4 फीसदी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें