अदानी पोर्ट्स: मुनाफा 38.2% बढ़ा, आय 15.8% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में अदानी पोर्ट्स का मुनाफा 38.27 फीसदी 914 करोड़ रहा है।

अपडेटेड May 03, 2016 पर 4:23 PM

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में अदानी पोर्ट्स का मुनाफा 38.27 फीसदी 914 करोड़ रहा है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अदानी पोर्ट का मुनाफा 661 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में अदानी पोर्ट्स की आय 15.82 फीसदी बढ़कर 1947 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अदानी पोर्ट की आय 1681 करोड़ रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में अदानी पोर्ट्स एबिटडा 1096 करोड़ रु से बढ़कर 1225 करोड़ रु रहा है। साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में अदानी पोर्ट्स एबिटडा मार्जिन 65.19 फीसदी से घटकर 62.9 फीसदी रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।