Get App

अदानी ट्रांसमिशन का मुनाफा 4 गुना बढ़ा

पहली तिमाही में अदानी ट्रांसमिशन का मुनाफा 31 करोड़ रुपये से बढ़कर 122.7 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 10, 2016 पर 1:49 PM
अदानी ट्रांसमिशन का मुनाफा 4 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में अदानी ट्रांसमिशन का मुनाफा 4 गुना बढ़कर 122.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में अदानी ट्रांसमिशन का मुनाफा 31 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में अदानी ट्रांसमिशन की आय 35 फीसदी बढ़कर 632 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में अदानी ट्रांसमिशन की आय 468 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में अदानी ट्रांसमिशन का एबिटडा 440 करोड़ रुपये से बढ़कर 578.5 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में अदानी ट्रांसमिशन का एबिटडा मार्जिन 94 फीसदी से घटकर 91.5 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें