Get App

अदानी ट्रांसमिशनः मुनाफा 38.7% घटा, आय 21% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में अदानी ट्रांसमिशन का मुनाफा 38.7 फीसदी घटकर 99.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 24, 2016 पर 5:24 PM
अदानी ट्रांसमिशनः मुनाफा 38.7% घटा, आय 21% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में अदानी ट्रांसमिशन का मुनाफा 38.7 फीसदी घटकर 99.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अदानी ट्रांसमिशन का मुनाफा 162.2 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में अदानी ट्रांसमिशन की आय 21 फीसदी बढ़कर 682.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अदानी ट्रांसमिशन की आय 564.2 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में अदानी ट्रांसमिशन का एबिटडा 527.7 करोड़ रुपये से घटकर 473.1 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में अदानी ट्रांसमिशन का एबिटडा मार्जिन 93.5 फीसदी से घटकर 69.3 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें