रिलायंस इंफ्रा के ट्रांसमिशन एसेट खरीदने की खबर के बाद आज अदानी ट्रांसमिशन में खासी तेजी देखने को मिली। सूत्रों के मुताबिक कंपनी रिलायंस इंफ्रा के 3 ट्रांसमिशन एसेट खरीदेगी। ये सौदा 2000 करोड़ रुपये की एंटरप्राइज वैल्यू पर होगा। सौदे के तहत अदानी ट्रांसमिशन रिलायंस इंफ्रा का 1500 करोड़ रुपये का कर्ज भी लेगी। ये डील दिसंबर के अंत तक पूरी होने की संभावना है। रिलायंस इंफ्रा डील से मिले पैसे का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी।
