Get App

IPO से ठीक पहले OLA में एक और इस्तीफा, CFO और COO के बाद अब चीफ जनरल काउंसल ने छोड़ी कंपनी

OLA में इन इस्तीफों को इंडस्ट्री के एक्सपर्ट एक चेतावनी के रूप में देख रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 15, 2021 पर 8:38 PM
IPO से ठीक पहले OLA में एक और इस्तीफा, CFO और COO के बाद अब चीफ जनरल काउंसल ने छोड़ी कंपनी
OLA

ऐप के जरिए राइड सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी ओला (OLA) के जनरल काउंसल संदीप चौधरी (Sandeep Chowdhury) ने 9-महीने के कार्यकाल के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस मामले से वाकिफ सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी। संदीप चौधरी से पहले ओला के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) गौरव पोरवाल भी कंपनी छोड़ चुके हैं।

चौधरी के बाहर निकलने के हफ्तों बाद मनीकंट्रोल ने बताया कि ओला के मुख्य वित्तीय अधिकारी स्वयं सौरभ और मुख्य परिचालन अधिकारी गौरव पोरवाल ने भी कंपनी छोड़ दी थी। यह तीनों इस्तीफे ऐसे समय में आए हैं, जब ओला अपना आईपीओ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में इंडस्ट्री के एक्सपर्ट इन इस्तीफों को एक चेतावनी के रूप में देख रहे हैं।

इनगवर्न रिसर्च के MD और फाउंडर, श्रीराम सुब्रमण्यम ने बताया, "लिस्टिंग से ठीक पहले कई एग्जिक्यूटिव्स का छोड़कर जाना, किसी भी कंपनी के लिए अच्छा नहीं है। ओला जैसी आक्रामक कंपनी के मामले में यह और भी सवाल खड़ा करती है। इसके अलावा ओला के विभिन्न बिजनेसेज को देखते हुए कई एग्जिक्यूटिव्स का यूं जल्दबाजी में नौकरी छोड़कर जाना एक चेतावनी हो सकता है।"

यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि संदीप चौधरी ने इस्तीफा क्यों दिया या इस्तीफे के बाद आगे की उनकी क्या योजना है? मनीकंट्रोल ने ओला को भी प्रश्न भेजे हैं और जब हमें कोई प्रतिक्रिया मिलेगी तो हम कहानी को अपडेट करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें