डीमर्जर के बाद लिस्टिंग होने पर आज मैक्स इंडिया के शेयर पर दबाव देखने को मिला। डीमर्जर के बाद एक्सचेंज पर लिस्ट होने वाली ग्रुप की ये तीसरी कंपनी। मैक्स इंडिया मैक्स बुपा इंश्योरेंस, मैक्स हेल्थ और अंतरा लिविंग की होल्डिंग कंपनी है। ग्रुप की 2 कंपनी मैक्स वेंचर और मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज की पहले ही एक्सचेंज पर लिस्टिंग हो गई है।
