999 रुपये की शुरुआती कीमत पर घरेलू उड़ान और 3599 रुपये में अंतर्राष्ट्रीय उड़ान। जी हां मलेशिया की एयरलाइन ग्रुप एयर एशिया ने अपनी फ्लाइट्स में अगले साल 27 अप्रैल तक के लिए डिस्कांउट की घोषणा की है। ये डिस्काउंट ग्रुप के भारतीय सब्सिडियरी एयर एशिया इंडिया पर भी लागू है। एयर एशिया इंडिया, भारत में 11 ठिकानों के लिए विमान सेवा देती है। इस छूट का फायदा उठाने के लिए आपको आज से 16 अक्टूबर के बीच ही बुकिंग कर लेनी होगी।
