एयर इंडिया ने बढ़ाया टिकट कैंसिलेशन चार्ज

स्पाइसजेट के बाद अब एयर इंडिया ने भी टिकट कैन्सिलेशन चार्ज बढ़ा दिए हैं।

अपडेटेड Feb 10, 2016 पर 9:26 AM

अगर आप एयरइंडिया से कहीं जाने वाले थे लेकिन प्लान कैंसिल हो गया तो ज्यादा पैसे देने के लिए तैयार हो जाइए। क्योंकि स्पाइसजेट के बाद अब एयर इंडिया ने भी टिकट कैन्सिलेशन चार्ज बढ़ा दिए हैं। एयरलाइन ने कैंसलेशन चार्ज को 1500 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया है।

ये बढ़ोतरी 16 फरवरी से लागू होगी। हालांकि ये बढ़ोतरी सिर्फ घरेलू उड़ानों के लिए लागू होगी। इससे पहले 1 फरवरी से स्पाइसजेट ने अपने टिकट कैन्सिलेशन चार्ज 1800 रुपये से 1899 रुपये कर दिए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।