एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए हैपी आवर्स का एलान किया है। इस स्कीम के तहत यूजर्स को सुबह 3 बजे से 5 बजे के बीच आप जो डाटा इस्तेमाल करेंगे, उसका 50 फीसदी आपको वापस मिल जाएगा। लेकिन ये स्कीम सिर्फ इन-ऐप कंटेंट डाउनलोड पर ही लागू होगी। हालांकि ऐप डेवलेपर्स एयरटेल हैपी आवर्स के साथ जुड़कर अपने यूजर्स को डाउनलोड के लिए ऑटोमेटिक शेड्यूल का विकल्प दे सकेंगे। यूजर्स, यूट्यूब में स्मार्ट ऑफलाइन ऑप्शन चुनकर और सेव ओवरनाइट विद एयरटेल हैप्पी आवर्स सिलेक्ट करके वीडियो डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, जिन यूजर्स ने डिस्काउंट वाला नाइट पैक एक्टिव कराया होगा, वे इस स्कीम का फायदा नहीं उठा पाएंगे।
