Get App

कंज्यूमर के नाम एयरटेल का खुला खत

रिलायंस जियो की एंट्री ने देश के टेलीकॉम कंज्यूमर के अच्छे दिन लौटा दिए हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 12, 2016 पर 11:46 AM
कंज्यूमर के नाम एयरटेल का खुला खत

रिलायंस जियो की एंट्री ने देश के टेलीकॉम कंज्यूमर के अच्छे दिन लौटा दिए हैं। अब सभी कंपनियां अपने ग्राहकों को साथ बनाए रखने की जी-तोड़ कोशिशों में जुट गई हैं। एयरटेल के सीईओ गोपाल विट्ठल ने इसे ही ध्यान में रखते हुए अपने ग्राहकों को खुला खत लिखा है। इस खत में जहां एक तरफ कंपनी की कंज्यूमर के साथ रिश्तों की अहमियत पर जोर डाला गया है, वहीं ये भी भरोसा दिलाया गया है कि एयरटेल की सर्विस में कंज्यूमर की बदलती जरूरत के मद्देनजर लगातार सुधार आएगा।

गोपाल विट्ठल ने कंज्यूमर को सभी चीजों से ऊपर बताते हुए इस चिट्ठी में उन्हें आमंत्रण दिया है कि वो कंपनी की सर्विस से जुड़े सवाल खुलकर उठाएं, उसकी समीक्षा करें और सुधार के सुझाव दें। माना जा रहा है कि रिलायंस जियो के तेजी से बढ़ते कंज्यूमर बेस के बाद टेलीकॉम कंपनियों को अपने ग्राहकों को जोड़े रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत महसूस हो रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें