गठिया रोग को दूर करने के लिए एलेम्बिक फार्मा की दवा फेबुजोस्टैट को यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने दवा 40 एमजी और 80 एमजी की मात्रा में लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि कंपनी का टाकेडा फार्मा के साथ चल रहा विवाद सुलझा लिया गया है और कंपनी अपनी शर्तों पर इस जेनेरिक दवा को लॉन्च कर रही है। कंपनी का कहना है कि इस दवा का बाजार करीब 43 करोड़ डॉलर का है और इससे कंपनी की साख और कमाई दोनों बढ़ेंगी।
