Get App

एलेंबिक फार्मा के मुनाफे में 44.6% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एलेंबिक फार्मा का मुनाफा 44.6 फीसदी बढ़कर 103.8 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2016 पर 2:12 PM
एलेंबिक फार्मा के मुनाफे में 44.6% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एलेंबिक फार्मा का मुनाफा 44.6 फीसदी बढ़कर 103.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एलेंबिक फार्मा का मुनाफा 71.7 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एलेंबिक फार्मा की आय 25 फीसदी बढ़कर 728 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एलेंबिक फार्मा की आय 582.5 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एलेंबिक फार्मा का एबिटडा 104.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 156.9 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एलेंबिक फार्मा का एबिटडा मार्जिन 17.9 फीसदी से बढ़कर 21.6 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें