फार्मा कंपनी एलेंबिक को पानेलाव में स्थित अपनी फॉर्मुलेशन फेसिलिटी के लिए यूएसएफडीए की इंस्पेक्शन रिपोर्ट मिली है। एलेंबिक फार्मा ने अपनी बीएसई फाइलिंग में बताया कि ये जानकारी दी। एफडीए की इंस्पेक्शन इस साल मार्च में हुई थी। कंपनी ने हालांकि इस रिपोर्ट की कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक एलेंबिक फार्मा की कमाई का कुल 65 फीसदी हिस्सा फॉर्मुलेशन से ही आता है।
