दवा बनाने वाली कंपनी एल्केम लैबोरेटरीज के दमन प्लांट में यूएस एफडीए ने 13 आपत्तियां जताई हैं। यूएस एफडीए ने अल्केम के दमन प्लांट पर 20 से 29 सितंबर तक जांच की थी। इस जांच के बाद यूएस एफडीए की ओर से कंपनी को फॉर्म 483 जारी किया गया है। अब कंपनी यूएस एफडीए को जवाब दाखिल करने की तैयारी कर रही है। इधर यूएस एफडीए ने सिप्ला के गोवा प्लांट पर 3आपत्तियां जताई हैं। इसके कारण सिप्ला के शेयर पर भी दवाब देखने को मिला।
