एल्केम लैब्स के मुनाफे में 17% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एल्केम लैब्स का मुनाफा 17 फीसदी बढ़कर 189 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 12, 2016 पर 3:19 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एल्केम लैब्स का मुनाफा 17 फीसदी बढ़कर 189 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एल्केम लैब्स का मुनाफा 161.5 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एल्केम लैब्स की आय 29 फीसदी बढ़कर 1274.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एल्केम लैब्स की आय 987.8 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एल्केम लैब्स का एबिटडा 171 करोड़ रुपये से बढ़कर 235.4 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एल्केम लैब्स का एबिटडा मार्जिन 17.3 फीसदी से बढ़कर 18.5 फीसदी रहा है।

    सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एल्केम लैब्स के भारतीय कारोबार की आय 736.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 892.96 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एल्केम लैब्स के गैर-भारतीय कारोबार की आय 288.43 करोड़ रुपये से बढ़कर 414.5 करोड़ रुपये रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।