Get App

इलाहाबाद बैंकः मुनाफा 63.3% घटा, एनपीए मामूली घटा

दूसरी तिममाही में इलाहाबाद बैंक का मुनाफा 63.3 फीसदी घटकर 65 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 04, 2016 पर 3:31 PM
इलाहाबाद बैंकः मुनाफा 63.3% घटा, एनपीए मामूली घटा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिममाही में इलाहाबाद बैंक का मुनाफा 63.3 फीसदी घटकर 65 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक का मुनाफा 177.1 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक की ब्याज आय 16.8 फीसदी घटकर 1349.4 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक की ब्याज आय 1621.5 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में इलाहाबाद बैंक का ग्रॉस एनपीए 12.33 फीसदी से मामूली घटकर 12.28 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में इलाहाबाद बैंक का नेट एनपीए 8.69 फीसदी से घटकर 8.59 फीसदी रहा है।

रुपये में इलाहाबाद बैंक के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 19209 करोड़ रुपये से घटकर 19094 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक का नेट एनपीए 12976 करोड़ रुपये से घटकर 12800 करोड़ रुपये रहा है।

तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में इलाहाबाद बैंक की प्रोविजनिंग 1331 करोड़ रुपये से घटकर 814.4 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 703 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें