अमेजन ने बदली मोबाइल रिफंड पॉलिसी

अब अगर आप अमेजन से मोबाइल खरीदते हैं, तो रिफंड का ऑप्शन नहीं मिलेगा।

अपडेटेड Feb 09, 2016 पर 8:54 AM

अगर आप ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन डॉट कॉम से मोबाइल खरीदने वाले हैं, तो आपको नए नियम जानने बेहद जरूरी हैं। अब अगर आप अमेजन से मोबाइल खरीदते हैं, तो रिफंड का ऑप्शन नहीं मिलेगा। मतलब ये हुआ कि कंपनी जिन मोबाइल पर सर्टिफाइड टैग लगाएगी उन्हें सिर्फ रिप्लेस कराया जा सकता है और वो भी सिर्फ डैमेज होने या तकनीकी खामी होने पर।

अब आप पहले की तरह सिर्फ मोबाइल पसंद न आने पर उसे वापस नहीं कर सकते। खराब फोन भी खरीद के 10 दिन के भीतर ही बदलने होंगे। फ्लिपकार्ट पहले ही इस तरह की रिप्लेसमेंट पॉलिसी रखता है जिसमें सिर्फ मोबाइल का रिप्लेसमेंट होता है रिफंड नहीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।