ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन‍ 8 से 10 अगस्‍त तक ग्रेट इंडि‍यन सेल शुरू रखेगी। इस सेल के दौरान स्‍मार्टफोन, अपैरल्‍स, फर्नीचर, कि‍चन प्रोडक्‍ट्स और बुक्‍स पर हैवी डि‍स्काउंट ऑफर किया जाएगा। ग्रेट इंडियन सेल के लिए अमेजॉन ने वन-डे, टू-डे, सेम डे, संडे और मॉर्नि‍ग डि‍लि‍वरी के लि‍ए स्‍पीडी डि‍लि‍वरी सर्वि‍स भी शुरू की है। इस ग्रेट सेल में प्राइम मेंबरशि‍प प्रोग्राम के तहत प्राइम मेंबर्स को डील शुरू होने से आधा घंटा पहले एक्‍सेस दि‍या जाएगा। यानी ये मैंबर्स 30 मि‍नट पहले ही डील्‍स का फायदा उठा सकेंगे। ग्राहकों को इस ऑफर का फायदा ऐप और वेबसाइट दोनों पर मिलेगा।