Get App

अंबुजा सीमेंट के मुनाफे में 79.2% की बढ़ोतरी

तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का स्टैंडअलोन मुनाफा 79.2 फीसदी बढ़कर 277 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 03, 2016 पर 3:09 PM
अंबुजा सीमेंट के मुनाफे में 79.2% की बढ़ोतरी

साल 2016 की तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का स्टैंडअलोन मुनाफा 79.2 फीसदी बढ़कर 277 करोड़ रुपये हो गया है। साल 2015 की तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का स्टैंडअलोन मुनाफा 154.6 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि साल 2016 की तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट की स्टैंडअलोन आय 3.8 फीसदी घटकर 2031.4 करोड़ रुपये रही है। साल 2015 की तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट की स्टैंडअलोन आय 2111 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का स्टैंडअलोन एबिटडा 310.1 करोड़ रुपये से घटकर 303 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का स्टैंडअलोन एबिटडा मार्जिन 14.7 फीसदी से बढ़कर 14.9 फीसदी रहा है।

सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट की अन्य आय 74 करोड़ रुपये से बढ़कर 223.2 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में अंबुजा सीमेंट का वॉल्यूम 4.82 मीट्रिक टन से घटकर 4.50 मीट्रिक टन रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में अंबुजा सीमेंट का एबिटडा प्रति टन 611 रुपये से बढ़कर 616 रुपये रहा है।

अंबुजा सीमेंट का कहना है कि मॉनसून के बाद कंस्ट्रक्शन गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है। मध्यम से लंबी अवधि के लिए सीमेंट की मांग पॉजिटिव नजर आ रही है। आगे कारोबार में सुधार लाने पर फोकस जारी रहेगा। सीसीआई द्वारा लगाई गई पेनाल्टी को लेकर अभी किसी प्रावधान पर विचार नहीं किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें