अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल और जी एंटरटेनमेंट की डील पक्की हो गई है। रिलायंस जनरल एंटरटेनमेंट के टीवी कारोबार में 100 फीसदी हिस्सा जी एंटरटेनमेंट खरीदेगी। रेडियो, टीवी कारोबार बेचकर रिलायंस की 1900 करोड़ रुपये कर्ज घटाने की योजना है। इधर रिलायंस ब्रॉडकास्ट 92.7 बिग एफएम में 49 फीसदी हिस्सेदारी जी मीडिया को बेचेगी। रिलायंस की टीवी, रेडियो कारोबार की कुल एंटरप्राइस वैल्यू 1900 करोड़ रुपये है।
