अपोलो हॉस्पिटल्स का मुनाफा 2.7% बढ़ा

दूसरी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का मुनाफा 2.7 फीसदी बढ़कर 92 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 11, 2016 पर 3:03 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का मुनाफा 2.7 फीसदी बढ़कर 92 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का मुनाफा 89.5 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स की आय 15.9 फीसदी बढ़कर 1634.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स की आय 1409.7 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स की अन्य आय 90 लाख रुपये से बढ़कर 9.4 करोड़ रुपये रही है।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का एबिटडा 196.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 222 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का एबिटडा मार्जिन 13.9 फीसदी से घटकर 13.6 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।