अपोलो टायर्स के मुनाफे में 10.6% की बढ़ोतरी

सालाना आधार पर पहली तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 284.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 314.7 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 09, 2016 पर 2:18 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 10.6 फीसदी बढ़कर 314.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 284.4 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में अपोलो टायर्स की आय 15.9 फीसदी बढ़कर 3304 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में अपोलो टायर्स की आय 2852 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में अपोलो टायर्स का एबिटडा 506 करोड़ रुपये से बढ़कर 539 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर पहली तिमाही में अपोलो टायर्स का एबिटडा मार्जिन 17.7 फीसदी से घटकर 16.3 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।