अपोलो टायर्सः मुनाफा 7.1% घटा, आय 1.3% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 7.1 फीसदी घटकर 260 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Nov 09, 2016 पर 3:12 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 7.1 फीसदी घटकर 260 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 280 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में अपोलो टायर्स की आय 1.3 फीसदी बढ़कर 3312 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अपोलो टायर्स की आय 3270.4 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में अपोलो टायर्स का एबिटडा 486.3 करोड़ रुपये से घटकर 438.4 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में अपोलो टायर्स का एबिटडा मार्जिन 15.4 फीसदी से घटकर 14.2 फीसदी रहा है।

    सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में अपोलो टायर्स की अन्य आय 16.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 42.3 करोड़ रुपये रही है। अपोलो टायर्स ने जमीन अधिग्रहण के लिए आंध्र प्रदेश सरकार के साथ करार को मंजूरी दे दी है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।