वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 51.2 फीसदी बढ़कर 278.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 184.2 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 51.2 फीसदी बढ़कर 278.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में अपोलो टायर्स का मुनाफा 184.2 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में अपोलो टायर्स की आय 3.5 फीसदी घटकर 2942 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में अपोलो टायर्स की आय 3050 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अपोलो टायर्स का एबिटडा 493 करोड़ रुपये से बढ़कर 505.5 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अपोलो टायर्स का एबिटडा मार्जिन 16.2 फीसदी से बढ़कर 17.2 फीसदी रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।