एप्पल ने लॉन्च किया 4 इंच का आईफोन एसई

अगर आप नया फोन खरीदने वाले है तो आपके लिए एप्पल का सस्ता आईफोन लॉन्च हो गया है।

अपडेटेड Mar 22, 2016 पर 8:42 AM

एप्पल का नया आईफोन एसई लॉन्च हो गया है और इसकी कीमत 39000 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो आईफोन एसई की स्क्रीन 4 इंच की है। आईफोन 6 के कई फीचर्स जैसे लाइव फोटो, फिंगरप्रिंट सेंसर भी एसई में शामिल किए गए है।

आईफोन एसई में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। हालांकि सेल्फी शौकीनों को ये फोन निराश जरूर कर सकता है क्योकि फ्रंट कैमरा महज 1.2 मेगापिक्सल का है । आईफोन एसई भारतीय बाजार में मई तक पहुंच जाएगा। एप्पल ने खास तौर पर भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए आईफोन एसई को लॉन्च किया है। इसके अलावा एप्पल ने 9.7 इंच का आईपैड प्रो भी लॉन्च किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।