अशोक लेलैंड का मुनाफा 66.5% घटा, आय बढ़ी

चौथी तिमाही में अशोक लेलैंड का मुनाफा 66.5 फीसदी घटकर 77 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 25, 2016 पर 2:13 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में अशोक लेलैंड का मुनाफा 66.5 फीसदी घटकर 77 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अशोक लेलैंड का मुनाफा 230 करोड़ रुपये रहा था। चौथी तिमाही में अशोक लेलैंड को 379 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में अशोक लेलैंड की आय 32.1 फीसदी बढ़कर 5955 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में अशोक लेलैंड की आय 4506 करोड़ रुपये रही थी।

    सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में अशोक लेलैंड का एबिटडा 457.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 753 करोड़ रुपये रहा है। साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में अशोक लेलैंड का एबिटडा मार्जिन 10.1 फीसदी से बढ़कर 12.6 फीसदी रहा है।

    अशोक लेलैंड के बोर्ड ने एनसीडी के जरिए 700 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी है। इसके अलावा कंपनी क्यूआईपी के जरिए 13.5 शेयर जारी करके भी पूंजी जुटाएगी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।