वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में अशोक लेलैंड का मुनाफा 71 फीसदी बढ़कर 294 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अशोक लेलैंड का मुनाफा 172.2 करोड़ रुपये रहा था। बता दें कि वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अशोक लेलैंड ने 157 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा दर्ज किया था।
हालांकि वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में अशोक लेलैंड की आय 6.9 फीसदी घटकर 4911 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अशोक लेलैंड की आय 5274.4 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में अशोक लेलैंड का एबिटडा 624 करोड़ रुपये से घटकर 536.5 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में अशोक लेलैंड का एबिटडा मार्जिन 12.6 फीसदी से घटकर 11.6 फीसदी रहा है।