Get App

जुलाई में अशोक लेलैंड की बिक्री 5% घटी

इस साल जुलाई में अशोक लेलैंड की बिक्री 10492 यूनिट रही है, जबकि पिछले साल जुलाई में बिक्री 11054 यूनिट रही थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2016 पर 12:27 PM
जुलाई में अशोक लेलैंड की बिक्री 5% घटी

जुलाई में अशोक लेलैंड की बिक्री पर ब्रेक लग गया है। साल दर साल आधार पर जुलाई में अशोक लेलैंड की बिक्री 5 फीसदी घट गई है। इस साल जुलाई में अशोक लेलैंड की बिक्री 10492 यूनिट रही है, जबकि पिछले साल जुलाई में कंपनी की बिक्री 11054 यूनिट रही थी।

सालाना आधार पर जुलाई में अशोक लेलैंड के मीडियम एंड हैवी कमर्शियल वाहनों की बिक्री 8835 यूनिट से 7 फीसदी घटकर 8182 यूनिट रही है। हालांकि जुलाई में अशोक लेलैंड के लाइट कमर्शियल वाहनों की बिक्री 2219 यूनिट से 4 फीसदी बढ़कर 2310 यूनिट रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें