जून में अशोक लेलैंड की बिक्री 7% बढ़ी

साल दर साल आधार पर जून में अशोक लेलैंड की कुल बिक्री 7 फीसदी बढ़कर 11108 यूनिट्स रही है।

अपडेटेड Jul 01, 2016 पर 2:52 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    जून महीने में अशोक लेलैंड की बिक्री में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जून में अशोक लेलैंड की कुल बिक्री 7 फीसदी बढ़कर 11108 यूनिट्स रही है। महीने दर महीने आधार पर अशोक लेलैंड की बिक्री में 12.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    सालाना आधार पर जून में अशोक लेलैंड की मीडियम हैवी कमर्शियल वाहनों की बिक्री 8 फीसदी बढ़कर 8685 यूनिट्स रही है। सालाना आधार पर जून में अशोक लेलैंड की लाइट कमर्शियल वाहनों की बिक्री 2423 यूनिट्स के साथ सपाट रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।