अशोक लेलैंड का मुनाफा 82.6% बढ़ा, आय 10.8% बढ़ी

पहली तिमाही में अशोक लेलैंड का मुनाफा 82.6 फीसदी बढ़कर 291 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 21, 2016 पर 1:57 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में अशोक लेलैंड का मुनाफा 82.6 फीसदी बढ़कर 291 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में अशोक लेलैंड का मुनाफा 159.3 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में अशोक लेलैंड की आय 10.8 फीसदी बढ़कर 4,259 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में अशोक लेलैंड की आय 3,841.2 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर पहली तिमाही में अशोक लेलैंड की अन्य आय 26 करोड़ रुपये से बढ़कर 44.3 करोड़ रुपये रही है।

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में अशोक लेलैंड को 49.7 करोड़ रुपये का फोरेक्स मुनाफा हुआ है। जबकि जबकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में अशोक लेलैंड को 18 करोड़ रुपये का फोरेक्स घाटा हुआ था।

    सालाना आधार पर पहली तिमाही में अशोक लेलैंड का एबिटडा मार्जिन 10.1 फीसदी से बढ़कर 11.2 फीसदी हो गया है। वहीं साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में अशोक लेलैंड का एबिटडा 389 करोड़ रुपये से बढ़कर 476.3 करोड़ रुपये रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।