मार्च में अशोक लेलैंड की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर मार्च में अशोक लेलैंड की बिक्री 31 फीसदी बढ़ी है। मार्च में अशोक लेलैंड ने कुल 16702 वाहन बेचे हैं। वहीं सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2016 में अशोक लेलैंड की बिक्री 34 फीसदी बढ़कर 1.4 लाख यूनिट रही है।
