एशियन पेंट्स के मुनाफे में 18.7% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 18.7 फीसदी बढ़कर 553 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 27, 2016 पर 4:09 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 18.7 फीसदी बढ़कर 553 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 466 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स की आय 10.2 फीसदी बढ़कर 4082 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एशियन पेंट्स की आय 3703 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एशियन पेंट्स का एबिटडा 679 करोड़ रुपये से बढ़कर 820 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एशियन पेंट्स का एबिटडा मार्जिन 18.3 फीसदी से बढ़कर 20.1 फीसदी रहा है।

    एशियन पेंट्स के मुताबिक पहली तिमाही में भारत में डेकोरेटिव बिजनेस की ग्रोथ दहाई अंकों में रही है। सस्ते कच्चे माल के चलते मार्जिन में सुधार देखने को मिला है। पहली तिमाही में इंडस्ट्रियल कारोबार की ग्रोथ भी अच्छी रही है। अंतरराष्ट्रीय कारोबार का प्रदर्शन भी अच्छा रहा, खासकर नेपाल समेत यूएई और फिजी में बेहतर कारोबार रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।