एशियन पेंट्स के मुनाफे में 19.9% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 19.9 फीसदी बढ़कर 409 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 11, 2016 पर 3:27 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 19.9 फीसदी बढ़कर 409 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एशियन पेंट्स का मुनाफा 341 करोड़ रुपये रहा था। एशियन पेंट्स ने 5.3 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का एलान किया है।

    वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में एशियन पेंट्स की आय 12.3 फीसदी बढ़कर 3971 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एशियन पेंट्स की आय 3535 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एशियन पेंट्स का एबिटडा 559 करोड़ रुपये से घटकर 407 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एशियन पेंट्स का एबिटडा मार्जिन 15.82 फीसदी से बढ़कर 17.7 फीसदी रहा है।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में एशियन पेंट्स के पेंट कारोबार का एबिट 572.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 709.5 करोड़ रुपये रहा है। एशियन पेंट्स के मुताबिक डेकोरेटिव कारोबार की वॉल्यूम ग्रोथ 10 फीसदी रही है। सस्ते कच्चे माल की वजह से ग्रॉस मार्जिन में बढ़ोतरी हुई है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।