Get App

अरविंदो फार्मा के मुनाफे में 33.5% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में अरविंदो फार्मा का मुनाफा 33.5 फीसदी बढ़कर 605.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 15, 2016 पर 9:02 AM
अरविंदो फार्मा के मुनाफे में 33.5% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में अरविंदो फार्मा का मुनाफा 33.5 फीसदी बढ़कर 605.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अरविंदो फार्मा का मुनाफा 453.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में अरविंदो फार्मा की आय 12.2 फीसदी बढ़कर 3775.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में अरविंदो फार्मा की आय 3365.1 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में अरविंदो फार्मा का एबिटडा 779 करोड़ रुपये से बढ़कर 929.2 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में अरविंदो फार्मा का एबिटडा मार्जिन 23.1 फीसदी से बढ़कर 24.6 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें